Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम : पेमेंट को लेकर बहस के बाद युवकों ने सीएनजी पंप कर्मयिों को पीटा, दो गिरफ्तार

September 1, 2023

गुरुग्राम : पेमेंट को लेकर बहस के बाद युवकों ने सीएनजी पंप कर्मयिों को पीटा, दो गिरफ्तार

गुरुग्राम: गुरुग्राम में बुधवार की रात नखडोला गांव के पास सीएनजी पंप के कर्मयिों पर 6-7 युवकों ने हमला कर दिया। जिसमें तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दो हमलावरों को कर्मचारियों ने काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध एक कार में सवार होकर नखडोला गांव स्थित सीएनजी स्टेशन पर आए थे।

कर्मचारियों ने उन्हें कार से बाहर निकलने के लिए कहा। इससे बहस हो गई। जब पंप कर्मचारी ने 575 रुपये का बिल दिया तो हंगामा और बढ़ गया। इसके बाद युवाओं ने पंप कर्मयिों पर लाठियों से हमला कर दिया।हंगामा देखकर पंप प्रबंधक और अन्य कर्मचारियों ने हस्तक्षेप किया और आरोपियों को रोकने की कोशिश की।

गुस्साए युवकों ने उन पर मुक्का मारा और लाठियों से हमला कर दिया, उनमें से एक ने एक कर्मचारी के सिर पर वार किया। इसके बाद हमलावरों ने मौके से भागने की कोशिश की। लेकिन, दो हमलावरों को पंप कर्मचारियों ने पकड़ लिया। जिन्हें बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।घटना के एक गवाह ने कहा किरात में एक कार आई और सीएनजी भरने की मांग की। हमने उनसे पैसे मांगे, लेकिन उन्होंने हमारे साथ बहस शुरू कर दी और हम पर लाठियों से हमला कर दिया। वे नशे में थे। हमारे एक सहकर्मी को गंभीर चोटें आई है और उसे आईसीयू में ार्ती कराया गया है। जबकि, अन्य दो कर्मचारियों का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें