‘Haryana सरकार रावी-व्यास नदी का पानी लाने के लिए SYL नहर के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध’

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को शुरू हो गया है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पहले दिन अभिभाषण पढ़ा। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए जहां परिवार पहचान पत्र प्रोजेक्ट की खूब सराहना की। वहीं उन्होंने रावी-व्यास नदियों का पानी लाने के लिए एसवाईएल नहर बनाने के लिए प्रतिबद्धता दोहराई।.

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को शुरू हो गया है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पहले दिन अभिभाषण पढ़ा। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए जहां परिवार पहचान पत्र प्रोजेक्ट की खूब सराहना की। वहीं उन्होंने रावी-व्यास नदियों का पानी लाने के लिए एसवाईएल नहर बनाने के लिए प्रतिबद्धता दोहराई। राज्यपाल ने परिवार पहचान पत्र का दायरा बढ़ाने का इरादा जताया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, अंत्योदय उत्थान पर सरकार के फोकस की जानकारी दी। परिवार पहचान पत्र के जरिए जो सेवाएं लोगों को मिल रही हैं, उनकी भी प्रशंसा की है।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेश सरकार की ये मुख्य उपलब्धियां अभिभाषण में निगाइ
1.100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 91 परियोजनाओं के लिए विशेष निगरानी प्रकोष्ठ गठित।
2. परिवार पहचान पत्र के दायरे का और विस्तार करने का प्रदेश सरकार का इरादा।
3. सीएम फ्लाइंग स्क्वायड ने 2022 में मारे 1303 छापे, पकड़ी ओवरलोडिंग, बिजली चोरी और अन्य।
4. भ्रष्टाचार के 246 मामलों में 193 सरकारी, 27 प्राइवेट व्यक्ति गिरफ्तार।
5. मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत 3.35 लाख परिवारों की पहचान की।
6. पशु आहार, चारा, पशु चिकित्सा सेवाओं के लिए साझी डेयरी स्कीम शुरू।
7. चिरायु योजना के तहत 29 लाख अंत्योदय परिवारों को आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभ।
8. प्रदेश में बीपीएल परिवारों की संख्या 26.9 लाख से बढ़कर 31.6 लाख हुई।
9. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 28837 को मंजूरी, 21932 मकान पूरे हुए।
10. कृषि और बागवानी का बजट 2014 के मुकाबले 4 गुना बढ़ाकर 4379 करोड़ रुपये हुआ।
11. चार जिलों में हरियाणा से 1821 अग्निवीरों की भर्ती हुई।
12. प्रदेश में 46 बागवानी फशलों मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल।
13. गन्ने का रेट 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 372 रुपये किया।
14. हैफेड ने 2022 में 2.18 करोड़ अमेरिकी डॉलर का चवाल निर्यात किया।
15. पश्चिमी यमुना नहर प्रणाली की क्षमता 1500 करोड़ रुपये की लागत से बढ़ाई जा रही है।
16. नहर तंत्र को मजबूत बनाने पर 2500 करोड़ रुपये की लागत से 500 चैनलों का सुधार किया।
17. रावी-व्यास नदिों के हिस्से का पानी दिलाने के लिए एसवाईएल नहर के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध।
18. आदि बद्री बांध का निर्माण कार्य अक्तूबर, 2023 से पहले शुरू होने की संभावना।
19. मौजूदा सरकार के कार्यकाल के दौरान 26002 करोड़ रुपये का निवेश हुआ।
20. हरियाणा कौशल रोजगार निगम में 1.06 लाख कर्मचारी आए।
21. चालू वर्ष में ग्रुप सी के 13275 पदों पर भर्ती, 56354 पदों को भरने की प्रक्रिया जारी।
22. एचपीएससी ने 777 पदों पर भर्ती की, 7862 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू।
23. वर्ष 2022 में 2000 से ज्यादा साइबर मामले दर्ज, 1078 अपराधी गिरफ्तार।
24. हरियाणा पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, पूरे देश में यह प्राप्त करने वाला 10वां राज्य बना।
25. वर्ष 2011 में लिंगानुपात 833 था, अब सुधरकर 917 हो गया है।
26. यमुनानगर में 800 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर की यूनिट लगेगी।
27. मंडी डबवाली-कालांवाली-रतियाउचाना-सफीदों-पानीपत शहर एक्सप्रेसवे को मंजूरी।
28. हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण 2000 करोड़ रुपये के लाभ में आया।
29. प्रति व्यक्ति जीएसटी संग्रहण में हरियाणा पूरे देश में टॉप पर पहुंचा।
30. देश की 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थ व्यवस्था।

- विज्ञापन -

Latest News