Site icon Dainik Savera Times

पेड़ों के लिए पेंशन स्कीम चलाने वाला हरियाणा देश का एकमात्र प्रदेश

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने 75 साल से अधिक उम्र वाले पेड़ों के लिए पेंशन स्कीम की शुरूआत की है। जिसका नाम हरियाणा प्राण वायु देवता पेंशन योजना है। स्कीम के तहत सरकार द्वारा 75 साल से अधिक उम्र के पेड़ों की देखभाल व परवरिश करने वालों को 2500 रुपये वार्षिक पेंशन दी जा रही है। प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रकार की स्कीम लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। सरकार की ओर से यह स्कीम पुराने पेड़ों की रक्षा और संरक्षण के लिए लागू की गई है। सरकार की ओर से योजना से संबंधित जारी अधिसूचना के अनुसार योजना के तहत 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेड़ों को 2500 रुपये वार्षिक पेंशन दी जाएगी और वृद्धावस्था सम्मान पेंशन की भांति यह पेंशन राशि प्रतिवर्ष समानुपात में बढ़ाई जाएगी। यह योजना पूरे हरियाणा में लागू होगी। पेड़ को मिलने वाली पेंशन की राशि पेड़ के मालिक के बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

Exit mobile version