-
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने 75 साल से अधिक उम्र वाले पेड़ों के लिए पेंशन स्कीम की शुरूआत की है। जिसका नाम हरियाणा प्राण वायु देवता पेंशन योजना है। स्कीम के तहत सरकार द्वारा 75 साल से अधिक उम्र के पेड़ों की देखभाल व परवरिश करने वालों को 2500 रुपये वार्षिक पेंशन दी जा रही है।.