Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा–उत्तर प्रदेश बोर्डर पर पूर्व दामाद ने ससुर को बनाया निशाना, कुल्हाड़ी से किया वार, हत्या

June 23, 2024

हरियाणा–उत्तर प्रदेश बोर्डर पर पूर्व दामाद ने ससुर को बनाया निशाना, कुल्हाड़ी से किया वार, हत्या

हरियाणा के करनाल में उतर प्रदेश बॉर्डर के पास पुलिस को एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावल मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

मृतक की पहचान 55 वर्षीय नगला मेघा निवासी रघुवीर सिंह के रूप में हुई है। बुजुर्ग देर रात करीब 12 बजे सड़क पर था, इसी बीच किसी ने उस पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुँची और जांच पड़ताल में जुटी है।

पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज लिया। बयान के आधार पर पुलिस ने मृतक की बेटी के पूर्व पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की बेटी के पूर्व पति पर इल्जाम है कि उसने अपने ससुर से रंजिशन बदला लेते हुए उसकी हत्या की है।

मृतक को अपने काम से वापस घर जाते–जाते रात के 12 बज गए। मृतक पर पहले से घात लगाए बैठे आरोपी ने मौके का फायदा उठाया जेसे ही व्यक्ति हरियाणा–उत्तर प्रदेश बोर्डर के पास मेरठ रोड पर पहुंचा। वैसे ही आरोपी ने बुजुर्ग पर हमला बोल दिया।

वारदात को अंजाम देकर आरोपी ने शव को हाइवे पर पड़ा छोड़ दिया और हथियार को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया। घटनास्थल से पुलिस ने मृतक की साइकल भी बरामद की। परिजनों ने बयान में बताया कि आरोपी बुजुर्ग को ढूंढते हुए पहले घर पर आया था। आरोपी के हाथ में कुल्हाड़ी भी थी।

आरोपी के पूछने पर परिजनों ने बताया कि रघुवीर घर पर भी है। काम पर गए हुए है। जिसके बाद आरोपी घर से चला गया। उसके बाद देर रात उन्हें रघुवीर की मौत का दुखद समाचार मिला। रघुवीर की पुत्रवधु ने बताया कि उसकी ननद ने दूसरी शादी कर ली थी। जिसके चलते रघुवीर का पूर्व दामाद उसके ससुर और ननद से रंजिश रखने लगा था।

पत्नी के छोड़ जाने के कारण गुस्साए दामाद ने रघुवीर की हटाए कर दी। हाइवे पर शव को पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी थी जिसके बाद घटनास्थल पर CIA, FSL टीम के साथ–साथ DSP नायब सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच के साथ–साथ आरोपी की तलाश में भी जुट गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें