Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : 15 से बढ़ेगी गर्मी, लू करेगी हाल बेहाल

April 13, 2026

Haryana News : 15 से बढ़ेगी गर्मी, लू करेगी हाल बेहाल

अंबाला। हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मौसम अब करवट लेता नजर आ रहा है। मौसम में ये बदलाव 15 अप्रैल के बाद ज्यादा हो जाएगा। इसके बाद लू आम आदमी को बेहाल करेगी। इस दौरान सभी को ध्यान रखने की जरूरत है।

बार-बार बदलेगा मौसम

यदि बात करें मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के पूर्वानुमान की तो क्षेत्र में धीरे-धीरे गर्मी अपने तीखे तेवर दिखाने लगी है। फिलहाल मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है, वहीं तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। उन्होंने बताया कि अप्रैल के पहले पखवाड़े में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से मौसम में बार-बार बदलाव देखने को मिला। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश, बूंदाबांदी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि के कारण दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को बीच-बीच में ठंडक का अहसास भी हुआ। हालांकि अब पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद मौसम शुष्क हो गया है। उत्तरी हवाओं की जगह अब पश्चिमी गर्म हवाएं सक्रिय हो रही हैं, जिससे वातावरण में नमी कम हो रही है और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

एक हफ्ते तक साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक किसी भी बड़े मौसम सिस्टम के सक्रिय होने की संभावना नहीं है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के कारण दिन और रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि 15 अप्रैल के बाद गर्मी और अधिक तीखी हो जाएगी। खासकर हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में लू जैसे हालात बनने की संभावना जताई गई है।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

प्रदेश के कुछ उत्तरी जिलों में हाल ही में हुई हल्की बारिश के चलते रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि अन्य क्षेत्रों में रात का तापमान सामान्य या उससे थोड़ा अधिक बना हुआ है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद यह अभी सामान्य से नीचे चल रहा है। मौसम में इस बदलाव के साथ आने वाले दिनों में लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सतर्कता और सावधानी बेहद जरूरी है।

लू और गर्मी से बचाव के उपाय

– दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें
– अधिक से अधिक पानी, छाछ और नींबू पानी का सेवन करें
– हल्के व ढीले कपड़े पहनें और सिर ढककर रखें
– धूप में लंबे समय तक रहने से बचें
– बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें

Also Read : खुशियों, मेहनत और आस्था का पर्व है बैसाखी

Also Read : प्रदेश में पहली बार मनेगा बैसाखी पर्व

Also Read : बैसाखी महोत्सव 2026 में होंगे 200 दंगल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें