Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिसार में बड़ी वारदात: सब-इंस्पेक्टर की ईंटों और लाठियों से पीटकर हत्या

November 7, 2025

हिसार में बड़ी वारदात: सब-इंस्पेक्टर की ईंटों और लाठियों से पीटकर हत्या

हरियाणा डेस्क: हिसार में एक सब-इंस्पेक्टर की हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवकों की एक भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश के दौरान सब-इंस्पेक्टर रमेश कुमार पर हमला किया गया, जिसमें उन्हें ईंटों और लाठियों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना बीती रात लगभग 11:30 बजे हुई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से एक कार और दो दोपहिया वाहन छोड़कर फरार हो गए।

मौके पर पुलिस पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि परिवार के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस जांच और आरोपी तलाश में जुटी

पुलिस आरोपियों की त्वरित तलाश में जुट गई है। कई टीमों द्वारा छापेमारी की जा रही है और सभी संभावित ठिकानों की जांच की जा रही है।

सब-इंस्पेक्टर रमेश कुमार का परिचय

57 वर्षीय रमेश कुमार जनवरी में सेवानिवृत्त होने वाले थे। वह पिछले 10 वर्षों से एडीजीपी कार्यालय में तैनात थे और परिवार के साथ ढाणी श्यामलाल, गली नंबर 3 में रहते थे। पुलिस विभाग में उनके परिवार के कई अन्य सदस्य भी कार्यरत हैं।

ये भी पढ़ें: H-1B और विदेशी स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर: कनाडा सरकार ने नियमों में किया बदलाव

बीती रात हुआ सब-इंस्पेक्टर पर हमला

पुलिस के अनुसार गुरुवार रात लगभग 10:30 बजे कुछ युवक गली में हंगामा कर रहे थे और गाली-गलौज कर रहे थे। इस शोर को सुनकर सब-इंस्पेक्टर रमेश बाहर निकले और उन्हें हंगामा रोकने का प्रयास किया। पहले तो युवक चले गए, लेकिन लगभग एक घंटे बाद वही युवक कारों और दोपहिया वाहनों पर वापस आए। उन्होंने रमेश के घर के सामने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब रमेश ने उन्हें रोका, तो उन्होंने लाठियों और ईंटों से उन पर हमला कर दिया।

हमले में रमेश गंभीर रूप से घायल हुए और वहीं गिर पड़े। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर आए और हमलावरों का पीछा किया, लेकिन वे फरार हो गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें