Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

HTET एग्जाम दिलाने के लिए चल रहा फर्जीवाड़ा, CIA ने किया पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

August 1, 2025

HTET एग्जाम दिलाने के लिए चल रहा फर्जीवाड़ा, CIA ने किया पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

हिसार में CIA स्टाफ ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा किया है। CIA ने परीक्षा के दौरान चल रहे फर्जीवाड़े का पर्दा फाश कर दिया। इसमें परीक्षा में बैठने से पहले ही फर्जी परीक्षा दिलाने वाले गिरोह और उसके सरगना को पकड़ लिया।

इस मामले में टीम ने फर्जी परीक्षा दिलवाने वाले गिरोह और उसके सरगना सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया ही। जिसमें से एक गांव बिठमडा निवासी पूर्व पीटीआई टीचर रामफल है। इसी गांव के निवासी गोपाल और सिकंदर, के साथ गांव दौलतपुर निवासी कलीराम, कुरुक्षेत्र के दीवाना गांव निवासी सुखवीर सिंह भी शामिल है।

जांच में सामने आया है कि ये फर्जी परीक्षार्थी मॉडल संस्कृति स्कूल में परीक्षा देने वाले थे। जिसके बाद आरोपियों तलाशी ली गई तो सिकंदर के पास से एक फर्जी आधार कार्ड मिला। जिसमें नाम सिकंदर का है और फोटो सुखवीर का लगा हुआ है।

इससे पहले ही परीक्षार्थी परीक्षा दे पाते, पुलिस की एक टीम ने सुखवीर और सिकंदर और दूसरी टीम ने गोपाल और कलीराम को गिरफ्तार कर लिया। CIA स्टाफ के पीएसआई अमित और एसआई अमरजीत की शिकायत पर हिसार सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह लोगों के फर्जी परीक्षा के लिए 3 लाख रुपए लेता था। जिसमें से एक लाख रुपए परीक्षा देने वाले लोग लेते थे। इसमें गांव सैंथली की महिला और जिंद निवासी दीपक भी शामिल है। कलीराम अपनी पत्नी की परीक्षा किसी अन्य महिला से दिलवाना चाहता था। वहीं गोपाल की परीक्षा दीपक देने वाला था।

रामफल शर्मा पर पंचकुला और हिसार में पहले से 2 केस दर्ज है। यह केस भी फर्जीवाड़े के चलते ही दर्ज हुए है। अदालत ने आरोपियों को 5 दिन की रिमांड पर रखा हुआ है। इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें