
कुरुक्षेत्र। रतगल गांव के एक 28 वर्षीय युवक नंद किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसने फंदा लगाया तो उस समय घर पर कोई नहीं था, पड़ोसी ने उसे फंदे पर लटका देखा और तुरंत उसके भाई को सूचना दी।
सूचना मिलने पर उसका छोटा भाई गुलशन घर पहुंचा और पुलिस को बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मॉर्चरी में रख दिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिवार के बताया कि नंद किशोर रंग-पुताई का काम करता था। करीब 3 साल पहले उसके पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उस पर आ गई थी। घर में उसकी मां सुनीता और छोटा भाई गुलशन रहते हैं, जबकि उसकी दोनों बहनों की शादी हो चुकी है।
गुलशन ने बताया कि नंद किशोर लंबे समय से शराब की लत और बीमारी से परेशान था। ज्यादा शराब पीने के कारण उसका लीवर खराब हो गया था, जिससे उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। इसी वजह से उसने काम पर जाना भी बंद कर दिया था और उसका इलाज चल रहा था। बीमारी और मानसिक तनाव के कारण वह काफी परेशान रहता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। पुलिस ने परिवार के बयान के आधार पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस घटना ने एक बार फिर ये सवाल खड़ा किया है कि नशे की लत और मानसिक तनाव किस तरह लोगों की जिंदगी पर गहरा असर डाल रहे हैं।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...