Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

फतेहाबाद में पार्षदों ने गंदे पानी की निकासी व अन्य समस्याओं के चलते नगर परिषद कार्यालय के बाहर दिया धरना

May 10, 2023

फतेहाबाद में पार्षदों ने गंदे पानी की निकासी व अन्य समस्याओं के चलते नगर परिषद कार्यालय के बाहर दिया धरना

फतेहाबाद में आज गंदे पानी की निकासी, पीने के पानी की समस्या और टूटी हुई गलियों की समस्या को लेकर कई पार्षद नगर परिषद के बाहर धरने पर बैठ गई। पार्षदो का कहना था कि वह फतेहाबाद के विधायक से भी कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन उनके वार्डो में समस्याएं ज्यों की त्यों बनी हुई हैं। जिसके चलते जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।फतेहाबाद के वार्ड नंबर 15, 16, 17, 27 और 8 वार्ड के पार्षद धरने पर बैठे।धरने की सूचना पाकर नगर परिषद के चेयरमैन राजेंद्र खींची मौके पर पहुंची और पार्षदों को जल्द समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। राजेंद्र खींची ने कहा कि अगर जल्द इन वार्डों में समस्या का समाधान नहीं होता तो वह खुद पार्षदों के साथ धरने पर बैठ जाएगे।

चेयरमैन के आश्वासन के बाद पार्षदों ने फिलहाल धरने को स्थगित किया है।पार्षद का कहना है कि उनके वार्ड में लगातार गंदे पानी की समस्या बनी हुई हैं। कई इलाकों में नहरी पानी नहीं आ रहा और गलियों की समस्या भी ज्यों की त्यों हैं। इसको लेकर वह विधायक से भी कई बार मिल चुके है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। वार्ड की जनता लगातार परेशान है। यही कारण है कि उन्होंने आज धरने का सहारा लिया। पार्षदों ने कहा कि अगर उनके वार्डो में जल्द समस्या का समाधान नहीं होता तो वह दोबारा से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।

पार्षदों का कहना था कि उनकी कई कॉलनियों को कुछ दिन पहले ही शहर में शामिल किया गया हैं।। लेकिन उनकी हालत दयनीय बनी हुई हैं। सड़कों पर गंदा पानी भी बिखरा पड़ा है जिसके चलते बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है ।वही इस संबंध में फतेहाबाद नगर परिषद के चेयरमैन राजेंद्र खींची ने कहा कि अधिकतर मामले जन स्वास्थ्य विभाग से संबंधित हैं, उनका समाधान करवाया जाएगा और अगर फिर भी समाधान नहीं होता तो वह खुद पार्षदों का साथ देंगे और धरने पर बैठेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें