Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sikkim में शहीद हुए जवान अरविंद सांगवान पंचतत्व में विलीन, लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

December 25, 2022

Sikkim में शहीद हुए जवान अरविंद सांगवान पंचतत्व में विलीन, लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

चरखी दादरीः चरखी दादरी जिले के गांव झोझू कलां में शहीद अरविंद सांगवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सिक्किम में सेना का वाहन दुर्घटना ग्रस्त होने के कारण 16 सैनिक शहीद हो गए थे, जिसमें शहीद अरविंद सांगवान भी शामिल थे। सेना के जवानों द्वारा अंतिम सलामी दी गई। शहीद अरविंद सांगवान के अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र के लोगों का जलसैलाब उमड़ पड़ा। शहीद अरविंद सांगवान 2008 में सेना मे भर्ती हुए थे जो फिलहाल सिक्किम में तैनात थे। शहीद अरविंद सांगवान का 1 लड़का है और उनकी पत्नी हरियाणा पुलिस में तैनात हैं। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, दादरी विधायक सोमबीर सांगवान, पूर्व विधायक सुखविंदर मांढी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित करके शहीद अरविंद सांगवान को नमन किया।

सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने बताया कि हमारे सैनिकों की वजह से हम सुरक्षित है। अरविंद सांगवान जैसे वीर सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, जिसका बदला हम कभी भी नहीं चुका सकते हैं। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने बताया कि सरकार भी सैनिकों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरे प्रयास कर रही हैं। शहीद अरविंद सांगवान के चचेरे भाई अजय सांगवान ने बताया कि अरविंद सांगवान की शहादत पर गर्व और देश ने वीर सैनिक को खोया हैं जिसकी पूर्ति नहीं हो सकती।

शहीद के पिता राजेंद्र सिंह ने बताया कि 12 दिसंबर को छुट्टी काटकर वापस ड्यूटी पर गया था और मार्च माह में आर्मी से सेवानिवृत्त लेना चाहता था। शहीद की गर्भवती पत्नी पिंकी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं 8 साल का बेटा पिता के आने की बाट जोह रहा है। शहीद अरविंद के पिता ने कहा कि बेटा जाने का गम जरूर है, मगर इसी के साथ उसे इस बात का नाज भी है कि बेटे ने देश के लिए कुर्बानी दी है। वह अपने पोता को भी फौजी बनाएंगे। बता दें कि अरविंद 15 साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। मृतक अरविंद की पत्नी भी हरियाणा पुलिस में तैनात है। शुक्रवार देर रात जैसे ही शहीद होने की सूचना मिली तो गांव में गमगीन माहौल हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें