Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिसार में सुनार ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

January 14, 2026

हिसार में सुनार ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

हिसार : हिसार में मंगलवार दोपहर गांधी चौक के पास एक ज्वेलर ने खुद को गोली मार ली। ज्वेलर को गंभीर हालत में हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान करीब 38 वर्षीय कपिल सोनी के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार मृतक कपिल अपने मां बाप का इकलौता बेटा था। उसकी गांधी चौक पर दुकान है। कपिल रोजाना सुबह दुकान खोलता था। मंगलवार सुबह भी वह दुकान पर आया। इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे उसने दुकान के अंदर जाकर खुद को लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार ली।

बताया जा रहा है कि घटना के समय ज्वेलर के पिता भगत सोनी बाहर बैठे थे। घटना के बाद गोली की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जानकारी मिलने के बाद डीएसपी श्रद्धा सिंह और एसएचओ सिटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ज्वेलर ने खुद को पेट में गोली मारी है। फोरेंसिक टीम को भी मामले की सूचना दी गई है। टीम ने मौके से सबूत जमा किए। कपिल के परिवार में पिता, माता, पत्नी और 2 बेटे हैं। कपिल खुद इकलौता बेटा था।

इनकी दुकान गांधी चौक पर है, लेकिन इनका घर हिसार के ऋषिनगर में है। मामले की जांच की जा रही है। मौके पर जांच के लिए पहुंची डीएसपी श्रद्धा सिंह ने कहा- हम अभी जांच कर रहे हैं। फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। सभी एंगल से जांच की जा रही है। ष्टष्टञ्जङ्क में भी कुछ नहीं आया है। यह मौत का मामला है, इसलिए कुछ भी सीधे तौर पर कहना जल्दबाजी होगा। प्रॉपर छानबीन के बाद जो भी सामने आएगा, वह बताया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें