Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

जींद में दो घंटे बंद रहेंगी ओपीडी, मरीजों की बढ़ेगी परेशानी

November 27, 2025

जींद में दो घंटे बंद रहेंगी ओपीडी, मरीजों की बढ़ेगी परेशानी

जींद। जिला अस्पतालों में आज सुबह 9 से 11 बजे तक ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। एसएमओ की सीधी भर्ती योजना के विरोध में डॉक्टर दो घंटे पेन-डाउन हड़ताल करेंगे। हड़ताल का सीधा असर सबसे ज्यादा मरीजों पर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: फर्जी एपीके फाइलों से साइबर ठगों का नया खतरनाक जाल सक्रिय 

नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन करीब 1500 मरीज ओपीडी में उपचार लेने पहुंचते हैं। इनमें गायनी, शिशु और जनरल मेडिसिन के मरीजों की संख्या अधिक रहती है। दो घंटे की हड़ताल के कारण इन मरीजों को इंतजार और असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

डॉक्टरों ने कहा कि सरकार ने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी की सीधी भर्ती पर पहले आश्वासन दिया था, लेकिन अंतिम निर्णय नहीं हुआ। इसी कारण विरोध दर्ज करना पड़ रहा है।

आपातकाल, प्रसव कक्ष और ऑपरेशन थिएटर हड़ताल से बाहर रहेंगे। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि गंभीर मरीजों को तुरंत एमरजेंसी में उपचार मिलेगा और ओपीडी हड़ताल के बाद सामान्य रूप से चलाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें