
करनाल। कर्णनगरी के एक युवक की अमेरिका के टेक्सास शहर में फूड स्टोर में लगी आग में जलकर मौत हो गई। इस घटना में स्टोर मालिक की भी मौत हुई है। वह पंजाब का रहने वाला था।
युवक और उसका मालिक स्टोर के अंदर ही सो रहे थे। आग इतनी तेजी से लगी कि दोनों को स्टोर से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, युवक की मौत से गांव में मातम का माहौल बना है। करनाल के उपमंडल असंध के गांव गंगाटेहड़ी निवासी सुखविंद्र सिंह (22) पुत्र शीशपाल चार साल पहले 50 लाख रुपये खर्च करके डंकी रूट से गया था।
वह अपने परिवार का इकलौटा लड़का था और परिवार को आर्थिक मजबूती देने के लिए विदेश गया था। सुखविंद्र ने 12वीं तक पढ़ाई की थी। कई माह की मशक्कत के बाद वह अमेरिका पहुंचा था और उसे बड़ी मुशिकल से स्टोर में नौकरी मिली थी, लेकिन आग में उसके सारे सपने जल कर राख हो गए।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...