चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के राइस मिलर्स को बड़ी राहत देते हुए बोनस और डिलीवरी से जुड़ी अहम घोषणाएं की हैं। बता दें कि हाल ही में चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 में भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा चावल की डिलीवरी निर्धारित समय से करीब 45 दिन देर से शुरू हुई, जिससे राज्य के राइस मिलर्स को समय पर कार्य पूरा करने में कठिनाई हुई।
1000 राइस मिलों को पहुंचेगा सीधा लाभ
इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बोनस की अंतिम तिथि को 15 मार्च 2025 से बढ़ाकर 30 जून 2025 कर दिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस फैसले से राज्य की लगभग 1000 राइस मिलों को सीधा लाभ पहुंचेगा।
राइस मिलर्स को होल्डिंग चार्ज में भी मिलेगी राहत
सिर्फ बोनस ही नहीं, सरकार ने चावल की डिलीवरी की अंतिम तिथि भी 30 जून 2025 तक बढ़ा दी है। इससे राइस मिलर्स को न केवल बोनस का फायदा मिलेगा, बल्कि उन्हें होल्डिंग चार्ज में भी राहत दी जाएगी।
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा, “हमारी सरकार किसानों और मिलर्स दोनों के हित में काम कर रही है। हम चाहते हैं कि प्रदेश की हर चावल मिल समय पर और बिना आर्थिक दबाव के अपना कार्य पूर्ण कर सके।”
इस निर्णय को लेकर मिलर्स समुदाय में खासा उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि यह कदम न केवल चावल उत्पादन प्रक्रिया को सुचारू बनाएगा, बल्कि भविष्य में सरकार और निजी क्षेत्र के बीच सहयोग को भी मजबूती देगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...