Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana : पत्नी और बेटी की पीट-पीटकर फरार, तीन माह का मासूम लापता

April 26, 2026

Haryana : पत्नी और बेटी की पीट-पीटकर फरार, तीन माह का मासूम लापता

पलवल। गांव किठवाड़ी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी (23) और मासूम बेटी (4) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी तीन महीने के बच्चे को लेकर फरार हो गया।

छह लोगों पर दहेज हत्या का केस

मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले जमीन, स्कॉर्पियो गाड़ी और 25 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसके लिए उसे प्रताड़ित भी करते थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका मिथलेश के भाई की शिकायत पर पति और सास- ससुर सहित छह के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

रुपये और गाड़ी की कर रहे थे मांग

मथुरा के गांव कामर गढ़ी निवासी नरवीर ने बताया कि उनकी बहन मिथलेश की शादी पांच साल पहले पलवल के गांव किठवाड़ी के धर्मवीर से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग मिथलेश को दहेज में जमीन, एक स्कॉर्पियो गाड़ी और 25 लाख रुपए नकदी की मांग रहे थे। जब मिथलेश पलवल सामान्य अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद एडमिट थी तो मेरे छोटे भाई और मेरी मां मिथलेश को देखने के लिए हॉस्पिटल आए थे। वहां भी आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की थी जिस संबंध में भी पहले भी शिकायत पुलिस में दर्ज है।

मृतकों के शरीर पर चोट के निशान

नरवीर ने बताया कि 25 अप्रैल को फोन से बहन और भांजी के मृत होने की सूचना मिली। जब हम उसकी ससुराल किठवाड़ी पहुंचे तो बहन और भांजी मृत थी और उनके शरीर पर चोटों के गहरे निशान थे। कान और नाक से खून बह रहा था। साथ ही बहन के शरीर पर कोई गहना नहीं था और उसके ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका मिथलेश के भाई की शिकायत पर पति और सास- ससुर सहित 6 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया।

दहेज में मांगते थे जमीन, गाड़ी और नकदी

मथुरा के गांव कामर गढ़ी निवासी नरवीर ने चांदहट थाना पुलिस को दी शिका में बताया कि उनकी बहन मिथलेश की शादी वर्ष 2020 में पलवल जिले के गांव किठवाड़ी निवासी धर्मवीर पुत्र दयाचंद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग मिथलेश को दहेज में जमीन, एक स्कॉर्पियो गाड़ी एवं 25 लाख रुपए नकदी की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते थे।

पहले भी कर चुके मारपीट

जब मिथलेश पलवल सामान्य अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद एडमिट थी तो मेरे छोटे भाई और मेरी मां मिथलेश को देखने के लिए हॉस्पिटल आए थे। वहां भी आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की थी जिस संबंध में भी पहले भी शिकायत पुलिस में दर्ज है। दोनों के शरीर पर

तीन महीने का बेटा लापता

शिकायत के अनुसार, मृतका का 3 महीने का नवजात बेटा भी लापता है। चांदहट थाना प्रभारी हरिकृष्ण ने बताया कि मृतका के भाई नरवीर की शिकायत पर पति धर्मवीर उर्फ धर्मु, देवर कर्मवीर सास प्रेमवती, ससुर दयाचंद नंद रेखा और अनीता के खिलाफ दहेज हत्या संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें