Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम में शख्स ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर की आत्महत्या

September 13, 2023

गुरुग्राम में शख्स ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर की आत्महत्या

गुरुग्राम: गुरुग्राम सेक्टर-38 के एक गेस्ट हाउस में 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने सोशल नेटवर्कगिं साइट इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान हिसार के बरवाला के मूल निवासी विक्रम के रूप में हुई है, जो परिवार के साथ गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क थाना क्षेत्र में रहता था।

बताया जा रहा है कि वह रविवार शाम को अपना जन्मदिन मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के मंडी की रहने वाली एक महिला मित्र के साथ सेक्टर 38 स्थित गेस्ट हाउस में गया था।वे रात भर गेस्ट हाउस में रुके। सोमवार को करीब 2:30 बजे महिला वहां से चेकआउट कर गई।।लेकिन, विक्रम गेस्ट हाउस में ही रुका रहा।पुलिस ने बताया कि सोमवार को विक्रम ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली।

जब महिला ने पोस्ट देखी तो उसने तुरंत गेस्ट हाउस के कर्मचारियों को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस को बुलाया।पुलिस के मुताबिक, महिला सेक्टर 39 में किराए के मकान में रहती है और गुरुग्राम में एक रियल एस्टेट कंपनी में काम करती है।दोनों कुछ महीने पहले दोस्त बने थे।मृतक के परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी है।पुलिस ने कहा कि विक्रम की शादी छह साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं जबकि महिला अविवाहित है।गुरुग्राम के सदर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, ‘हम विभिन्न कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं। हम आत्महत्या के पीछे का कारण जानने के लिए महिला से पूछताछ करेंगे।‘

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें