
लाडवा: लाडवा उपमंडल के गांव डूडा में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नाबालिग बेटे ने अपनी ही तलाकशुदा मां की बेरहमी से कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। गुरुवार को लाडवा पुलिस ने नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, इतना ही नहीं पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को बरामद किया है। वहीं पुलिस जांच में अब इस हत्याकांड की चौंकाने वाली वजह सामने आई है।
जैसे-जैसे जांच चल रही है वैसे-वैसे एक खुलासा हुआ है कि दीपावली के दिन महिला मुकेश कुमारी को किसी से गिफ्ट लेते हुए उसके बेटे ने देख लिया था। उसी समय से वह अपनी मां के प्रति गुस्से और संदेह से भर गया था। आरोपी बेटा अपनी मां मुकेश पर दूसरे लोगों से फोन पर बातचीत करने का भी शक करता था। इसी शक के चलते गुस्से में आकर उसने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी, जिसको गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें : US Israel Iran War: बेटी के साथ दुबई में फंसी लारा दत्ता, रो-रोकर बयां किया दर्द