सांपला: दीपावली से पहले 19 अक्तूबर की रात करीब 39 वर्षीय प्रदीप उर्फ बिट्टू की तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। आरोप मृतक के भाई संदीप ने चचेरे भाई पवन पर लगाते हुए सांपला थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर सांपला थाना पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा है। हालांकि पुलिस की कई टीमे लगातार आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। जानकारी के अनुसार 19 अक्तूबर की देर रात को दोनों भाईयों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
इसी दौरान पवन ने अपने चचेरे भाई की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आरोपी की खरखौदा रोड़ पर स्पेयर पार्टस की दुकान है। वहीं, मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। वह ढाई महीने पहले ही पिता बना था। दिनांक 21.10.2025 जिला रोहतक सांपला निवासी युवक की हत्या करने का मामला वारदात मे शामिल रहा आरोपी गिरफ्तार रोहतक पुलिस की टीम ने सांपला निवासी युवक की हत्या की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को 03 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें : ‘इस राज्य में तीसरे बच्चे पर मिलेंगे 25,000 रुपए’, सीएम ने किया ऐलान