Site icon Dainik Savera Times

आयुषी की उपलब्धि पर पूरे हरियाणा को गर्व : हरविंद्र कल्याण

National Para Swimming Gold Medallist Ayushi Named Brand : घरौंडा-करनाल। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने भोपाल में राष्ट्रीय पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली आयुषी ठकराल के निवास स्थान जाकर बधाई।

इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि राष्ट्रीय पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना पूरे हरियाणा के लिए तथा घरौंडा क्षेत्र के निवासियों के लिए बड़े गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि आयुषी ठकराल के आगे दिव्यंगता भी कुछ नहीं, अगर है तो बस उसकी मेहनत जो आज रंग लाई है। उन्होंने कहा कि आयुषी केवल खिलाड़ी नहीं बल्कि लाखों बेटियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। उन्होंने कहा कि शारीरिक चुनौतियों के बावजूद खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ाना आयुषी की अनुशासन प्रियता ,मेहनत और दृढ़ इच्छा शक्ति का परिचायक है।

उन्होंने कहा कि आयुषी आज स्वयं इस अभियान का जीवंत उदाहरण है कि यदि बेटियों को परिवार का सहयोग और समाज का प्रोत्साहन मिले तो वह हर क्षेत्र में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर सकती हैं। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ने कहा कि आयुषी की खेल उपलब्धियां प्रतिभा और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को देखते हुए उन्होंने घरौंडा क्षेत्र के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एंबेसडर आयुषी को बनाया है। यह सम्मान केवल आयुषी की खेल उपलब्धियां का सम्मान नहीं बल्कि उसे विचारधारा का सम्मान है जो बेटियों को समान अवसर शिक्षा और आगे बढ़ने का अधिकार देती है।

इस अवसर पर उन्होंने आयुषी की उपलब्धि के लिए पिता अनिल ठकराल, आयुषी की माता मुस्कान ठकराल,बहन अंशिका और पूरे आयुषी के परिवार को बधाई दी। इस मौके पर आयुषी के कोच रविंद्र संधू ने बताया की आयुषी 85 प्रतिशत तक दिव्यांग है लेकिन उसके खेल में कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में 12 से 15 नवंबर तक भोपाल में आयोजित 26वीं राष्ट्रीय पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में आयुषी ने 50 मी बैक स्ट्रोक 50 मीटर फ्री स्टाइल और 50 मीटर बटरफ्लाई मिश्रण पदक हासिल किया है। इस मौके पर आयुषी के परिवार के सदस्यों के अलावा कहीं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Also Read : 

Exit mobile version