Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत की महिला के साथ यूपी में हुआ गैंगरेप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

March 7, 2026

पानीपत की महिला के साथ यूपी में हुआ गैंगरेप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पानीपत: हरियाणा में पानीपत की एक महिला से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गैंगरेप किया गया। वहां 3 दिन तक उसे बंधक बनाकर रखा और गैंगरेप किया। काफी मुश्किल से वह उनकी चंगुल से छूटकर भागी। किला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 22 वर्षीय पीड़िता ने किला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति लंबे समय से बीमार हैं। इससे परिवार काफी मानसिक और आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। उनके एक जानकार वसीम ने उसे विश्वास दिलाया कि वह पति को एक मौलवी से दवा दिलाकर ठीक करवा देगा।

पीड़िता के मुताबिक गत 26 फरवरी की सुबह करीब 6 बजे वसीम अपनी कार में उसे बहला.फुसलाकर अपने साथ ले गया। वह उसे यूपी के सहारनपुर जिले के घाटापुर गांव ले गया। रास्ते में और वहां पहुंचने पर उसे चाय.पानी में नशीली दवा पिलाई गई। जिससे उसे लगातार चक्कर आते रहे। वसीम ने उसे अपने ताऊ के मकान में कमरे के अंदर बंधक बना लिया। पीड़िता ने बताया कि वसीम ने उसे डरा.धमकाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद वसीम के एक दोस्त सोहब ने भी उसके साथ रेप किया। जब उसने वसीम के ताऊ तासीम से गुहार लगाई, तो उसने मदद करने के बजाय थप्पड़ मारे। आरोपियों ने उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में आगे बताया गया है कि तीन दिनों तक कैद में रहने के बाद, उसे जैसे ही मौका मिला, वह वहां से भाग निकली।

उसने बाहर किसी अनजान व्यक्ति से फोन मांगकर अपने पति को सूचना दी। उसका पति उसे वहां से वापस पानीपत लेकर आया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। किला थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि नामजद आरोपी वसीम, सोहब और वसीम के ताऊ के खिलाफ की धारा 115, 126, 127;3ए 351;3, और 70;1 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें