Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जींद में 6 दिसंबर को गिरफ्तारियां देंगे एससी समाज के लोग, दिया ये बड़ा बयान

December 3, 2023

जींद में 6 दिसंबर को गिरफ्तारियां देंगे एससी समाज के लोग, दिया ये बड़ा बयान

जींद: कबीर चौक का निर्माण एससी समाज की जनभावना के अनुरूप न किए जाने का ठीकरा एससी समाज एकता मंच ने जींद विधायक के सिर फोड़ा है। साथ ही मंच के पदाधिकारीयों ने विधायक पर समाज को बांटने तथा चौक का सही स्थान पर निर्माण न होने देने का आरोप लगाया है।इसके विरोध में 6 दिसंबर को संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर परिनिर्माण दिवस पर गिरफ्तारी देने का ऐलान किया है। एससी एकता मंच के पदाधिकारी रोशन लाल दुग्गल, कमल चौहान, देवदास वाल्मीकि ,धर्मपाल सिंहमार ने संयुक्त तौर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि विधायक डॉक्टर कृष्ण लाल मिड्डा कबीर चौक पर राजनीति कर रहे हैं। अन्य चौक भी शहर में बने हुए हैं। जिन पर कोई अड़ंगा नहीं डाला गया जबकि कबीर चौक के निर्माण स्थल को लेकर अड़ंगा डाला जा रहा है। क्या किसी अन्य चौक को लेकर एनएचआई ने कोई आपत्ति उठाई।जबकि रोहतक रोड पर जगह भी काफी है। एसपी से मिलकर नाका वहां से हटाने की अपील की गई थी। अब ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में जन भावना के विपरीत चौक का निर्माण किया जा रहा है।

देवीदास वाल्मीकि ने कहा कि 6 दिसम्बर को एससी एकता मंच के आह्वान पर लोग काले झंडो के साथ चौक की तरफ कूच करेंगे ओर गिरफ्तारियां भी देंगे। उन्होने कहा कि 4 दिसम्बर को सीएम जींद आ रहे हैं। अगर कोई अधिकारी या जनप्रतिनिधि उनसे बात करवाना चाहे तो करवा सकता है। वे बातचीत करने के लिए तैयार हैं। इनका मकसद कबीर चौक को सही स्थान पर बनवाने का है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें