Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

विधानसभा चुनावों में वोटों की गिनती से पहले पुलिस अधिकारीयों ने लिया सुरक्षा का जायजा

October 7, 2024

विधानसभा चुनावों में वोटों की गिनती से पहले पुलिस अधिकारीयों ने लिया सुरक्षा का जायजा

फरीदाबाद: हरियाणा के जिले फरीदाबाद में मतगणना को लेकर अलग-अलग काउंटिंग सेंटरों में कितने राउंड में गिनती होगी उसको लेकर प्रशासन में रूपरेखा तैयार की है, पृथला विधानसभा क्षेत्र में 16 राउंड में गिनती पूरी होगी जबकि एनआईटी फरीदाबाद में 21 राउंड निर्धारित किए गए हैं इसके अलावा फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में 18 राउंड में गिनती संपन्न होगी।

बडकल विधानसभा क्षेत्र में 21 राउंड रखे गए हैं बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 19 राउंड में गिनती होगी जबकि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में 18 राउंड में गिनती पूरी होगी। इस मौके स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लेने पहुंची डीसीपी मोनिका ने बताया कि प्रत्येक स्ट्रांग रूम के बाहर 3 लेयर की सुरक्षा बनाई गई है इसके चलते यहां पर हरियाणा पुलिस आईआरबी अर्ध सैनिक बल को यहां पर स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की सुरक्षा के लिए लगाया गया है।

डीसीपी मोनिका ने बताया कि स्ट्रांग रूम के अंदर किसी को भी मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी यहां तक की मीडिया कर्मी भी अपना मोबाइल फोन अंदर नहीं ले जा सकते उनके लिए अलग से मीडिया सेंटर बनाया गया है यह फरीदाबाद की पब्लिक रिलेशन अधिकारी द्वारा मतगणना केंद्र के अंदर से होने वाली काउंटिंग का रिजल्ट समय-समय पर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें