Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मां के हत्यारोपी बेटे, पौते व पुत्रवूध को पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लिया

April 8, 2024

मां के हत्यारोपी बेटे, पौते व पुत्रवूध को पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लिया

यमुनानगर: मां को हरिद्वार घूमाकर पुण्य कराने के नाम पर मां की हत्या का महापाप करने वाले हत्या आरोपी बेटे, पुत्रवूध व पौते को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट से फर्कपुर पुलिस ने तीन दिन का रिमांड मांगा है। जिनसे बेटे को नौ माह अपनी कोख में रखा और उसे बड़ा किया, उसी बेटे ने अपनी मां को हरिद्वार गंगा में स्नान करवाने के बहाने ले जाकर हत्या कर दी। आरोपी बेटे का साथ उसकी पुत्रवधू व पौते ने भी दिया। पुलिस को शक न हो, बेटे ने मामले में एक झूठी कहानी बनाकर गुमशुदगी का केस भी दर्ज करवा दिया। जब मामले की गुत्थी सुलझी तो परिवार ने हत्या का केस दर्ज कर दिया। अब तीनों आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।

गांव सुढल से लापता 68 वर्षीय नीलम उर्फ पोली की उसके ही बेटे राकेश कुमार, पुत्रवधू सुमन व पोते सागर ने हत्या कर दी थी। दो मार्च को फर्कपुर थाना में सागर ने अपनी दादी नीलम देवी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसने शिकायत में कहा था कि वह अपनी बुआ के पास अंबाला के पास दुखेड़ी में रहता है। माता पिता बाहर रहते हैं। वह कभी कभार ही घर पर आते हैं। गांव में उसकी दादी नीलम देवी उर्फ पालो ही अकेली रह रही थी। दादी से 16 फरवरी को बात हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। पड़ोसियों से पता किया तो जानकारी मिली कि वह 18 या 19 फरवरी से घर नहीं आई है।

जिसके बाद सभी रिश्तेदारियों में पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद से ही पुलिस केस की तफ्तीश कर रही थी। पुलिस ने तकनीकी आधार जांच की तो सामने आया कि 18 फरवरी को गांव में नीलम का बेटा राकेश कुमार, पुत्रवधू सुमन व पोत्र सागर आए हुए थे। जिसके बाद पुलिस को शक हुआ। फर्कपुर थाना प्रभारी जनक राज ने बताया कि मृतका ने अपना एक प्लाट बेचा था। जिसमें हिस्सा नहीं मिलने से राकेश नाराज था। उत्तराखंड पुलिस को बुजुर्ग महिला का शव मिला और उसकी पहचान न होने कारण उसका अंतिम संस्कार करवा दिया।

लेकिन जब फर्कपुर पुलिस ने मामले की जहां शुरू की तो गुत्थी सुलझ गई। तीनों आरोपियों ने बुजुर्ग महिला को हरिद्वार में घूमने का बहाना बनाकर गाड़ी में बिठा लिया और उसके बाद विकास नगर के पास जाकर बुजुर्ग की कपडे से गला घोटकर हत्या कर दी और रात को तीन बजे शव उतराखंड के विकास नगर के पास नहर में फेंक दिया। मृतक महिला ने अपने बेटे को बेदखल किया हुआ था और वह देहरादून में किराए के मकान में रहकर किराने की दुकान चलता था तीनों आरोपियों ने बुजुर्ग को मारने की योजना बनाई और उसकी हत्या कर दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें