हरियाणा डेस्कः दादरी के हरिनगर कॉलोनी निवासी 41 वर्षीय रविंद्र ने रविवार देर रात घर पर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
ये भी देखें :-
जानकारी के अनुसार मूल रूप से झज्जर जिले के गांव खाचरौली के रहने वाले रविंद्र 2019 में भारतीय सेना से रिटायर हुए थे और ढाई वर्ष से सिंचाई विभाग में कार्यरत थे। घटना के समय घर पर रविंद्र और उनका छोटा बेटा मौजूद थे। बेटे ने गांव में रह रहे बड़े भाई रचित को फोन पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला।
मायके चली गई थी पत्नी
बता दें कि वारदात के समय रविंद्र की पत्नी खाटू श्याम जी से सीधे अपने मायके चली गई थीं। सोमवार दोपहर को पुलिस ने रचित के बयान पर इत्तफाकिया मौत का केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया।
ये भी पढ़ें :-