Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोडवेज कर्मियों की भूख हड़ताल, 5 दिसंबर को बड़ा ऐलान संभव

November 20, 2025

रोडवेज कर्मियों की भूख हड़ताल, 5 दिसंबर को बड़ा ऐलान संभव

झज्जर में रोडवेज कर्मचारियों ने गुरुवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर एक दिन की भूख हड़ताल की। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए और जल्द समाधान की चेतावनी दी।

ये भी पढ़ें: सोनीपत में प्रदूषण विरोधी बड़ी कार्रवाई, 19 टीमों ने उद्योगों की जांच

रोडवेज यूनियन के नेता सतबीर मुंढाल ने बताया कि कर्मचारियों से जुड़ी कई मूलभूत मांगें वर्षों से लंबित पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि वर्दी भत्ता कई सालों से जारी नहीं किया गया, जबकि सरकार और यूनियन की बैठकों में इसे देने का आश्वासन बार-बार दोहराया गया था। इसके अलावा दस वर्ष का पेंडिंग बोनस देने की बात भी बातचीत के दौरान तय हुई थी, लेकिन अभी तक इसका भुगतान नहीं हुआ।

मुंढाल ने यह भी बताया कि अर्जित अवकाश में की गई कटौती को वापस लेने का निर्णय अब तक लागू नहीं किया गया है। कर्मचारियों के लिए घोषित कैशलेस उपचार योजना भी अधूरी पड़ी है। साथ ही, लंबे समय से जमा मेडिकल बिल अभी तक पास नहीं किए गए, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यूनियन ने स्पष्ट किया कि अगर इन मुद्दों का समाधान जल्द नहीं किया गया तो 5 दिसंबर को बड़ी बैठक बुलाकर अगले चरण के व्यापक आंदोलन का ऐलान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: करनाल में अवैध कॉलोनियों का धंधा तेज, कॉलोनाइजर दे रहे निर्माण की गारंटी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें