Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

ज्वेलरी शॉप को लुटेरों ने बनाया अपना निशाना, दुकानदार को चाकू मार कर किया घायल

January 9, 2024

ज्वेलरी शॉप को लुटेरों ने बनाया अपना निशाना, दुकानदार को चाकू मार कर किया घायल

बहादुरगढ़ में दिन दिहाड़े लुटेरों ने एक ज्वेलरी शॉप को अपना निशाना बनाया है। यहां तीन नकाबपोश लुटेरों ने पिस्तौल और चाकू की नोक पर लाखों रुपए के सोने और चांदी के गहनों से भरे बॉक्स लूट लिए और विरोध करने पर सुनार को चाकू मार कर घायल भी कर दिया। लूट की ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

वारदात के तुरंत बाद ज्वेलरी शॉप का मालिक लहूलुहान अवस्था में शॉप से बाहर निकाला तो उसे पड़ोसी दुकानदार इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और घायल दुकानदार के बयान के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

डीएसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि तीनों लुटेरे ने कपड़े से अपना चेहरा ढक रखा था मगर फिर भी उनकी पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं। लुटेरे कुल मिलाकर कितने रुपए के सोने और चांदी के गहने लेकर फरार हुए हैं। इसका आंकलन बाद में ही हो सकेगा.. फिलहाल पुलिस ने शहर भर में नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है,लेकिन अब तक लुटेरों का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है। ऐसे में देखना होगा कि आखिर लुटेरे कब तक पुलिस की गिरफ्त में आते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें