Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेलवे स्टेशन पर सामाजिक संगठनों ने चलाया रिफ्लेक्टर लगाओ अभियान, मुख्य अतिथि Bhavani Pratap हुए शामिल

January 11, 2025

रेलवे स्टेशन पर सामाजिक संगठनों ने चलाया रिफ्लेक्टर लगाओ अभियान, मुख्य अतिथि Bhavani Pratap हुए शामिल

भिवानी: जिले के रेलवे स्टेशन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मिलकर रिफ्लेक्टर लगाओ अभियान चलाया। वाहनोंं पर लगाए जाने वाले रिफलेक्टर ना केवल वाहन चालकों, बल्कि पैदल चलने वाले लोगों व पशुओं के लिए सडक़ सुरक्षा सुनिश्चित करते है। ऐसे में कोहरे के मौसम में सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से इसी कड़ी में भिवानी के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने चलाया रिफ्लेक्टर लगाओ अभियान इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चेयर पर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप पहुंचे।

भिवानी नगर परिषद के चेयर पर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने कहा कि वाहनोंं पर लगाए जाने वाले रिफलेक्टर ना केवल वाहन चालकों, बल्कि पैदल चलने वाले लोगों व पशुओं के लिए सडक़ सुरक्षा सुनिश्चित करते है। ऐसे में कोहरे के मौसम में सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से संयुक्त रूप से विभिन्न सामाजिक संगठनों ने वाहनों पर रिफलेक्टर लगाने का अभियान चलाया।

अभियान के तहत रिफ्लेक्टर टेप लगाकर चालकों को यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने, लाइट जला कर एवं उचित दूरी बना कर चलने, कोहरे में वाहनों को कम गति से चलाने से चलाने व हैल्मेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

ट्रैफिक SHO सुरेश कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत वाहनों पर रिफलेक्टर लगाने का लक्ष्य तय किय गया है। जिसके तहत विभिन्न चौराहों पर खड़े होकर दोनों संस्था के पदाधिकारी ने वाहनों पर रिफलेक्टर लगाए। उन्होंने ने बताया कि इसके साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया, ताकि सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकें।

उन्होंने कहा कि कोहरे के कारण रात्रि में दृश्यता काफी कम हो जाती है। ऐसे में रिफलेक्टर सडक़ पर चलने वाले अन्य वाहनों और लोगों को वाहनों की उपस्थिति का संकेत देता है तथा वाहनों के टकराव की संभावना को कम करता है। उन्होंने कहा कि वाहनों पर रिफलेक्टर सडक़ पर अनुशासन और सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

विधायक ने वाहन चालकों से आह्वान किया कि वे वाहन चलाते लापरवाही ना बरते, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसीलिए वाहन चालकों को चाहिए कि सडक़ हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात नियमों का पालन करें तथा स्वयं व अन्य की जिंदगी बचाने में सहयोग करें।

ये भी पढ़ें:  अनुराग ठाकुर ने कहा- हर भारतीय को संस्कृत सीखनी चाहिए, इसके कई फायदे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें