Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : मोबाइल विवाद में बंधक बनाकर युवक की हत्या

April 7, 2026

Haryana News : मोबाइल विवाद में बंधक बनाकर युवक की हत्या

सोनीपत। sonipat-youth-murdered एक गांव में मोबाइल के लिए हुए विवाद में युवक की मौत हो गई। आरोप है कि तीन लोगों ने युवक को चारपाई पर बांधकर डडों और कस्सी के बिंडों से उसे पीटा। गंभीर घायल युवक ने साेमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

चार्जिंग में लगा था युवक का मोबाइल

गन्नौर क्षेत्र के गांव पांची जाटान निवासी जयपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा कमलजीत 24 मार्च की शाम पड़ोसी रामदास के घर अपना मोबाइल लेने गया था, जो वहां चार्जिंग पर लगा था। आरोप है कि मोबाइल देने से मना करने पर दोनों गुटों में कहासुनी हुई और विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया।

12 दिन के इलाज के बाद तोड़ा दम

भगवान दास और सोनू ने मिलकर कमलजीत को चारपाई पर बांध दिया और लाठी-डंडों व कस्सी के बिंडों से हमला कर दिया। देरतक घर नहीं लौटने पर जयपाल मौके पर पहुंचे तो बेटे को गंभीर हालत में पिटता देखा। उन्हें देखते ही आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को रोगी वाहन से सीएचसी गन्नौर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे बीपीएस खानपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, जहां उपचार शुरू हुआ। लगभग 12 दिन तक जीवन के लिए संघर्ष करने के बाद 6 अप्रैल को उसकी मृत्यु हो गई।

छह जगह लगी थी गंभीर चोटें

चिकित्सकीय रिपोर्ट में शरीर पर छह गंभीर चोटें मिलीं, जो कुंद हथियार से लगी बताई गईं। सर्जन और अस्थि विशेषज्ञों ने भी चोटों को अत्यंत गंभीर माना। पुलिस के अनुसार शुरुआत में यह पड़ोस का मामला होने के कारण शिकायतकर्ता ने कार्रवाई से इनकार किया था और समय मांगा था। लेकिन युवक की मृत्यु के बाद लिखित शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। sonipat-youth-murdered

तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

थाना गन्नौर पुलिस ने शिकायत और चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विशेष रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Also Read : घर लौटे आईआईटी बाबा ने साझा किया फ्यूचर प्लान

Also Read  : मंडी गुलजार, सूने बाजार, कारोबार पर असर, व्यापारी चिंतित

Also Read : अब आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू

Also Read : सरकार का फोकस शिक्षा और शोध पर : मुख्यमंत्री

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें