Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस जिले के हर चौराहे की बदलेगी तस्वीर, GMDA ने उठाया ये बड़ा कदम

December 12, 2023

इस जिले के हर चौराहे की बदलेगी तस्वीर, GMDA ने उठाया ये बड़ा कदम

गुरुग्राम: गुड़गांव की सुंदरता को चार चांद लगाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रमुख चौराहों पर अर्बन स्क्वायर बनाने की कवायद तेज हो रही है। बता दें कि शहर के हर चौराहे पर एक ऐसा एरिया होगा जहां ग्रीनरी किए जाने के साथ ही लोगों के बैठने की व्यवस्था की जायेगी। इसके अलावा ट्रैफिक जाम से बचाने और साइकिल और पैदल चलने वालों के लिए भी अलग व्यवस्था किए जाने के इंतजाम किए जायेंगे। इसके लिए एक अलग प्लान तैयार कर लिया गया है, जिस पर अधिकारी काम कर रहे हैं। अधिकारियों की माने तो फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कन्हई चौक पर काम शुरू कर दिया गया है। यह ट्रैफिक साइन बनाने के साथ ही जाम को खत्म करने के उपाय किए जा रहे है। साइकिल सवार लोगों को चलने के लिए अलग ट्रैक बनाया जा रहा है। इसके अलावा पैदल चलने वालों के लिए भी अलग व्यवस्था की जा रही है।

बता दें कि इससे पहले भी शहर के इफको चौक, बख्तावर चौक का कायाकल्प किया जा चुका है, लेकिन इसका कोई सकारात्मक रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन अब जीएमडीए द्वारा एक बार फिर कन्हई चौक, इफको चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक सहित कई अन्य चौराहों की कायाकल्प करने की प्लानिंग की है। अब देखना यह होगा कि विभाग द्वारा किया जा रहा काम कितना कारगर साबित होता है या विभाग का जनता का पैसा व्यर्थ जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें