Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भिवानी में FPSWA के प्रतिनिधियों ने बोर्ड चेयरमैन के सामने रखी अपनी मांगे

May 9, 2023

भिवानी में FPSWA के प्रतिनिधियों ने बोर्ड चेयरमैन के सामने रखी अपनी मांगे

भिवानी में हरियाणा के निजी स्कूल्स के हितों के लिए संघर्ष कर रही संस्था फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलभूषण शर्मा के नेतृत्व में बोर्ड चेयरमैन से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया और कई बिंदुओं पर अपने सुझाव देते हुए अपना पक्ष रखा। इस दौरान डॉ. कुलभूषण शर्मा ने कहा कि हम निजी स्कूल की समस्याओं के हल के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

निजी स्कूल प्रतिनिधियों ने चेयरमैन के समक्ष कई मुद्दों को रखा। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा सरकार अपने स्कूलों को सीबीएसई के तहत स्थानांतरित कर रही है और सीबीएसई पैटर्न और तौर तरीकों को अपना रही है, तो यह आवश्यक हो जाता है कि राज्य के प्रत्येक बच्चे के लिए एक समान पैटर्न हो। उल्लेखनीय है कि सीबीएसई में उन विद्यार्थियों का भी पास का परिणाम घोषित कर दिया जाता है, जिनकी दो सब्जेक्ट में कंपार्टमेंट होती है।

डॉ. कुलभूषण शर्मा का कहना है कि BSEH की परीक्षा CBSE पैटर्न पर होनी चाहिए। इसमें CBSE परीक्षा पद्धति के अनुसार योग्यता आधारित प्रश्न शामिल होने चाहिए। उत्तर पुस्तिका सुधार पद्धति और अन्य प्रक्रियाएं CBSE पैटर्न के बराबर होनी चाहिए। इसके अलावा कक्षा 10 और 10+2 में स्थानांतरित होने वाले विद्यार्थियों के लिए कागजी औपचारिकताएं कम से कम होनी चाहिए। ताकि विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें