Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

झज्जर में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रैक्टर से टकराकर पलटी पिकअप, गाड़ी में 21 व्यक्ति सवार थे, 3 की गई जान, 5 गंभीर घायल

November 10, 2024

झज्जर में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रैक्टर से टकराकर पलटी पिकअप, गाड़ी में 21 व्यक्ति सवार थे, 3 की गई जान, 5 गंभीर घायल

झज्जर : हरियाणा के झज्जर से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आ रही है। यहां सांपला रोड स्थित जोंधी रामपुरा गांव के पास ट्रैक्टर और पिकअप गाड़ी में टक्कर हो गई,जिस वजह से पिकअप पलट गई। बता दे कि इस हादसे में तीन व्यक्तियों की मौत और पांच लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। वही सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच कर छानबीन शुरू की। शवों को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

ट्रैक्टर से टकराकर पलटी पिकअप

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रविवार सुबह उत्तर प्रदेश (UP) से आ रही एक पिकअप गाड़ी की एक ट्रेक्टर से टक्कर हो गई। ट्रैक्टर ट्राली में लोहे के सरिये भरे थे। बता दे कि इसी बीच सांपला रोड पर बाइपास फ्लाइ ओवर पार करने के बाद ट्रैकटर की टक्कर एक पिकअप गाड़ी से हो गई। टक्कर के बाद पिक अप पलट गई।

पिकअप में 21 व्यक्ति थे सवार, तीन व्यक्तियों की दबने से मौत

आपको बता दे कि पिकअप में 21 व्यक्ति सवार थे, जो कि यूपी से जहाजगढ़ माजरा जा रहे थे। इनमें तीन व्यक्तियों की दबने से मौत गई। तो वही इस हादसे में 5 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। बता दे कि एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है l पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया गया है l फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है l

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें