Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : कॉलेज की बस से भिड़ी एंबुलेंस, दो की मौत

April 7, 2026

Haryana News : कॉलेज की बस से भिड़ी एंबुलेंस, दो की मौत

अंबाला। शहजादपुर–अंबाला रोड पर एक एंबुलेंस और कॉलेज बस की टक्कर हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस चालक और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पिता को अस्पताल भर्ती कराकर लौट रहा था लक्ष्य

शहजादपुर निवासी 30 वर्षीय लक्ष्य अपने बीमार पिता जगदीश को जिला नागरिक अस्पताल अंबाला शहर में भर्ती करवाने के बाद साईं सेवा समिति, नारायणगढ़ की एंबुलेंस से लौट रहा था। एंबुलेंस को 42 वर्षीय बलविंद्र सिंह चला रहा था, जो गांव डहर का रहने वाला था।

धनाना बस स्टैंड के पास हुआ हादसा

शाम करीब पांच बजे जैसे ही एंबुलेंस धनाना बस स्टैंड के पास पहुंची, सामने से आ रही स्वामी देवी दयाल कालेज की बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। बस में करीब 15 से 20 विद्यार्थी सवार थे, जो अंबाला शहर की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और चालक बलविंद्र सिंह व लक्ष्य की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 टीम और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और दोनों को शहजादपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गनीमत यह रही कि बस में सवार विद्यार्थियों को कोई बड़ी चोट नहीं आई, हालांकि दो छात्रों को मामूली चोटें जरूर लगीं। हादसे के बाद पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Also Read : घर लौटे आईआईटी बाबा ने साझा किया फ्यूचर प्लान

Also Read : सरकार का फोकस शिक्षा और शोध पर : मुख्यमंत्री

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें