Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत में दो लड़कियों को आपस में हुआ प्रेम, लिया ये बड़ा फैसला

February 22, 2023

पानीपत में दो लड़कियों को आपस में हुआ प्रेम, लिया ये बड़ा फैसला

पानीपत में दो लड़कियों की दिलचस्प प्रेम कहानी सामने आई है यह एक ऐसी कहानी है जिसमें उनकी शुरुआत तो दोस्ती के साथ हुई लेकिन समय के साथ साथ दोनों को एक दूसरे से मोहब्बत हो गई। और उनकी मोहब्बत इस कदर परवान चढ़ी की दोनों ने समाज और अपने परिवार की परवाह न करते हुए एक दूसरे के साथ शादी का फैसला कर लिया।

एक लड़की के साथ दूसरी लड़की की शादी ना तो घरवालों को मंजूर थी और ना ही समाज को इसलिए उनमें से एक लड़की ने अपना जेंडर चेंज कराने का फैसला लिया। दोनों लड़कियां अलग-अलग कॉलेज की छात्राएं हैं। जब घर वालों ने उनकी इस मोहब्बत का विरोध किया तो दोनों घर से निकल गई और दिल्ली की एक एनजीओ के पास पहुंच गई। और दोनों ने आपस में शादी करने की बात कही। जिसके बाद एनजीओ के सदस्यों ने पानीपत की महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता से संपर्क किया।

महिला संरक्षण अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि दोनों ही लड़कियां शहर के अलग-अलग कॉलेज में पढ़ती हैं और एक दूसरे से प्यार करती है दोनों ही दूर की रिश्तेदार भी है। एक की उम्र 20 साल तो दूसरी लड़की की उम्र 19 साल है। उन्होंने बताया हालांकि शुरुआती तौर पर यह बात सामने आई थी कि लड़की के माता-पिता उसके साथ मारपीट करते हैं लेकिन यह बात गलत निकली!

फिलहाल दोस्ती से शुरू हुआ मोहब्बत का सफर अब साथ जीने मरने की कसम तक पहुंच गया है। अब 19 साल की छात्रा ने अपना जेंडर चेंज कराने का फैसला लिया है जिसके तहत वह पति की भूमिका में होगी और उसकी दोस्त 20 साल की छात्रा पत्नी बनेगी।
फिलहाल दोनों लड़कियां दिल्ली की एनजीओ में रह रही है!

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें