Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल्पना चावला शासकीय मेडिकल कॉलेज में एक राष्ट्र-एक चुनाव कार्यक्रम में भाग लिया

April 22, 2025

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल्पना चावला शासकीय मेडिकल कॉलेज में एक राष्ट्र-एक चुनाव कार्यक्रम में भाग लिया

करनाल (हरियाणा): केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज करनाल के कल्पना चावला शासकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित एक राष्ट्र-एक चुनाव कार्यक्रम में शिरकत कर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित डॉक्टरों, प्रबुद्धजनों के साथ इस महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार साझा किए। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करनाल में एक राष्ट्र-एक चुनाव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पांचों साल, 12 महीने चलने वाले चुनाव हमारे देश की प्रगति और विकास में बाधा है।

पिछले साल नवंबर-दिसंबर में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव खत्म नहीं हुए कि, उसके चार माह बाद देश में लोकसभा चुनाव शुरू हो गए। लोकसभा चुनाव खत्म हुए नहीं कि, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, झारखंड में चुनाव शुरू हो गए, ये चुनाव हुए नहीं कि दिल्ली का दंगल शुरू हो गया और अब सभी राजनैतिक दल व नेता बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। इन बार-बार होने वाले चुनावों में बड़ी मात्रा में धन खर्च होता है।उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल और अधिकारी-कर्मचारी भी चुनाव कराने एक राज्य से दूसरे राज्यों में जाते हैं।

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री और राज्य के मंत्रीगणों का भी समय खराब होता है। लॉन्ग टर्म प्लानिंग और विकास के सभी काम ठप्प हो जाते हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि अगर देश में एक साथ चुनाव होंगे तो बाकी साढ़े चार साल सरकारें केवल विकास के काम में जुट सकती है, इसलिए देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने चाहिए। शिवराज सिंह ने संकल्प दिलाते हुए कहा कि दोनों हाथ उठाकर, मुठ्ठी बांधकर कहें कि हम एक राष्ट्र एक चुनाव के पक्ष में हैं।

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 BO Day 17: IPL के बीच भी दुनियाभर में छाई ‘धुरंधर 2’, 17 दिनों में तोड़ा रिकॉर्ड   

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें