Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

संयुक्त किसान मोर्चा ने अपनी मांगो को लेकर किया प्रदर्शन, की ये मांग

September 22, 2023

संयुक्त किसान मोर्चा ने अपनी मांगो को लेकर किया प्रदर्शन, की ये मांग

भिवानी में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान सनगठन एकत्रित हुए और लघु सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन कर विभिन्न मांगों का ज्ञापन पत्र उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की मांगों की सुध ले ।प्रदर्शन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा के प्रधानों ने कहा कि भिवानी ,महेंन्द्रगढ़ ,रेवाड़ी क्षेत्र में सूखाग्रस्त तो कई इलाकों में बाढ़ग्रस्त होने से फसलें खराब हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि खेतों में खड़े पानी को निकलवाया जाए और गिरदावरी करके 50 हज़ार रु प्रति एकड़ मुवावजा दिया जाए ताकि किसान को नुकसान न हों। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23 का बकाया बीमा क्लेम 246 करोड़ रु दिया जाए,जोकि कृषि मंत्री ने विधान सभा में बताया था। इसके साथ ही वर्ष 2023 का बकाया 289 करोड़ रुपये मुवावजे का भुगतान करने की बात भी उनके द्वारा की गई है।

किसान प्रधानों ने कहा कि गुलाबी सुंडी से खराब फसलों की मुवावजा राशि बारे भी आज प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। ताकि किसानों की मांगों की सरकार सुध ले सके। वहीं 3 अक्तूबर को लखीमपुर खीरी घटना को लेकर बड़ा आंदोलन करने की बात भी उनके द्वारा कही गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें