Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर में यूरिया तस्करी का भंडाफोड़, ‘पुष्पा स्टाइल’ में हो रही थी खेप की सप्लाई

April 27, 2025

यमुनानगर में यूरिया तस्करी का भंडाफोड़, ‘पुष्पा स्टाइल’ में हो रही थी खेप की सप्लाई

यमुनानगर: हुड्डा थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से सप्लाई किए जा रहे यूरिया खाद से भरे ट्रक को पकड़ा है। इस ट्रक से लगभग 600 कट्टे यूरिया बरामद किए गए हैं, जो बिना किसी वैध दस्तावेज के अंतरराज्यीय सीमा पार कर रहे थे।

-‘पुष्पा स्टाइल’ में हो रही थी सप्लाई

सूत्रों के अनुसार, यह तस्करी फिल्म ‘पुष्पा’ की तर्ज पर की जा रही थी। ट्रक के आगे एक पायलट कार चल रही थी, जो रास्ते में पुलिस चेकिंग से बचने के लिए ट्रक ड्राइवर को निर्देश दे रही थी। पूछताछ में ट्रक चालक फरीद ने बताया कि वह यह माल मेरठ, उत्तर प्रदेश से लेकर चला था और यमुनानगर में प्रवेश करते ही पहले सदर थाना पुलिस ने उसे रोका था।

चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस ने ट्रक को लगभग दो घंटे तक हिरासत में रखने के बाद बिना किसी ठोस कार्रवाई के छोड़ दिया गया। कुछ ही दूरी पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रक को रोका और कब्जे में लिया। मौके पर बुलाए गए कृषि विभाग के अधिकारियों ने खाद के नमूनों की जांच शुरू कर दी है, जिसमें कई गंभीर अनियमितताओं का संकेत मिला है।

-सीएम फ्लाइंग टीम के अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि

इस कार्रवाई के पीछे एक गुप्त ऑपरेशन था। वहीं, सदर थाना पुलिस की भूमिका को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं। जब सीएम फ्लाइंग टीम से पुलिस द्वारा ट्रक छोड़ने को लेकर सवाल किए गए, तो जवाब टालमटोल भरे रहे। फिलहाल, ट्रक, खाद और पायलट वाहन को जब्त कर लिया गया है और पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी गई है। इस घटना ने एक बार फिर से कृषि सामग्री तस्करी को लेकर सरकारी एजेंसियों की सतर्कता पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: अकाली दल के इस वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफ़ा, पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें