Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Elvis Yadav का यूट्यूबर के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, FIR दर्ज

March 9, 2024

Elvis Yadav का यूट्यूबर के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, FIR दर्ज

हरियाणा। यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। एल्विश यादव का सोशल मीडिया पर एक मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को लेकर गुरुग्राम पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। सोशल मीडिय़ा पर वायरल वीडियो में एल्विश अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक को पीटते नजर आ रहे हैं। एल्विश यादव एक बार फिर अपनी इस वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

ये है पूरा मामला
एल्विश यादव का शुक्रवार रात एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में एल्विश यूट्यूबर मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर संग मारपीट करते नजर आए थे। एल्विश का साथ कई और भी लोग साथ में दिख रहे हैं। वीडियो आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और एक बार फिर एल्विश यादव ट्वीटर पर ट्रेडिंग कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें