Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैथल के दुमाड़ा में 45 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख

April 18, 2024

कैथल के दुमाड़ा में 45 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख

कैथल: कैथल जिले के गांव दुमाड़ा में 45 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल व 6 एकड़ के फानों में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग से 45 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल राख हो गई और तुड़ी बनाने के लिए बचाकर रखी 6 एकड़ के फाने जल गए। खेतों में लगी आग की सूचना पाकर मौके पर फायर बिग्रेड की दो गाडिय़ां पहुंची। दो गाडिय़ों ने करीब सवा दो घंटे बाद आग पर काबू पाया।

आग लगने के कारण हुसन की 5 एकड़ गेहूं फसल, हाकम सिंह की 3 एकड़, मामचंद की 5 एकड़, मेहर सिंह 5 एकड़, रविन्द्र की 4 एकड़, मेशा 3 एकड़, कश्मीर 5 एकड़, दलबीर 6 एकड़, रमेश 3 एकड़ की फसल जलकर राख हो गई। इसी प्रकार मेशा की
2 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल, ताशा की 4 एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसी प्रकार सतीश के 5 एकड़ में खड़े फाने, बलजीत के एक एकड़ के फाने भी आग में चपेट में आ गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें