Site icon Dainik Savera Times

अंधविश्वास और इलाज की जंग में गई महिला की जान, पति फरार

friend-murdered-in-a-feud

friend-murdered-in-a-feud

Woman dies in battle for treatment : कैथल। अंधविश्वास और आधुनिक इलाज को लेकर हुए विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया। गांव उझाना में बुधवार तड़के करीब चार बजे एक व्यक्ति ने बीमार बेटे का इलाज डॉक्टर से कराने और पत्नी के झाड़-फूंक पर भरोसा करने हुए विवाद के बाद कथित तौर पर अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी।

22 साल की शादी का दर्दनाक अंत

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के समय दंपती के दोनों बच्चे घर के बाहर सो रहे थे। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में पानीपत के जलालपुर निवासी निवेश ने बताया कि उसकी बहन पूनम की शादी करीब 22 वर्ष पहले उझाना के सतीश से हुई थी। दोनों के पास 18 साल की बेटी और 16 साल का बेटा है। सतीश उसकी बहन के साथ झगड़ा करता रहता था। मंगलवार की रात भी दोनों में झगड़ा हुआ।

बेटे का इलाज बना हत्या की वजह

सुबह करीब चार बजे सतीश ने पूनम की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गए। जब सुबह दोनों बच्चे उठे तो मां का शव मिला, जबकि पिता फरार है। सदर पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि पूनम के भाई की शिकायत पर सतीश कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घरेलू कलह के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस जांच कर रही है। दंपती का 16 वर्षीय बेटा लंबे समय से बीमार है। उसकी आंख और गले में दिक्कत है। वह सही से देख और बोल नहीं पाता। पूनम उसका इलाज कई तांत्रिकों से करा चुकी थी, जबकि सतीश डाक्टर से इलाज कराना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था।

Also Read :

 

Exit mobile version