Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला रेलवे कांस्टेबल से नौकरी दिलाने के बहाने 15 लाख रुपए ठगे

June 4, 2025

महिला रेलवे कांस्टेबल से नौकरी दिलाने के बहाने 15 लाख रुपए ठगे

सोनीपत : कुंडली थाना पुलिस ने एक महिला रेलवे पुलिस कॉन्स्टेबल की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने ट्रांसफर और नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपए की ठगी की। झड़ौदा कलां (नई दिल्ली) निवासी सुमन ने कोर्ट में दी शिकायत में बताया कि वह रेलवे पुलिस में कॉन्स्टेबल है और पठानकोट में तैनात है। 2021 में उनकी दोस्ती नवाड़ा (झज्जर) की रहने वाली करिश्मा से हुई। करिश्मा ने अपने बॉयफ्रेंड अभिषेक से उसे यह कहते हुए मिलवाया कि वह एक आईपीएस अधिकारी का जीजा है। पिड़िता ने बताया कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता के पति को नौकरी और उसका ट्रांसफर करवाने के नाम पर 15 लाख रुपए मांगे।

सुमन ने करिश्मा को 2.50 लाख रुपए नकद दिए और अभिषेक के खाते में 4.50 लाख रुपए ट्रांसफर किए। बाद में 2.50 लाख रुपए और दिए। डीएसपी योगेंद्र को भी दिल्ली के बुराड़ी में 5.50 लाख रुपए दिए गए। सुमन ने बताया कि न तो उसका ट्रांसफर हुआ और न ही पति को नौकरी मिली। पैसे मांगने पर करिश्मा केवल 4,894 रुपए किश्तों में लौटा रही है। इस मामले में पीड़िता ने कुंडली थाने और डीसीपी (ईस्ट) को शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर कुंडली थाने में अब केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : नहीं रहे ये मशहूर एक्टर, मनोरंजन जगत में दौड़ी शोक की लहर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें