Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा के रेवाड़ी में फैक्टरी के बॉयलर में गिरने से कर्मचारी की मौत

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करते समय बॉयलर में गिरने से एक कर्मचारी की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के खीरी के ईशानगर गांव के मूल निवासी मेहताब (22) के रूप में की गई। यह हादसा बृहस्पतिवार रात को हुआ था। पुलिस के मुताबिक, मेहताब ने दो दिन पहले ही बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर -5 में अयस्क के पहिये बनाने वाली फैक्टरी में काम करना शुरू किया था। यह घटना तब हुई, जब वह फैक्टरी में रात की पाली में काम कर रहा था।

उन्होंने बताया कि काम करते समय मेहताब एक रोबोट से टकरा गया और बॉयलर में गिर गया। पुलिस ने बताया कि बॉयलर में गिरने के बाद वह बुरी तरह झुलस गया और जब तक सहर्किमयों ने उसे बाहर निकाला, उसकी मौत हो चुकी थी।फैक्टरी प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को इस बारे में सूचना दी। उन्होंने बताया कि कसोला पुलिस थाने की एक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कसोला के थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने कहा, ‘‘हमने शव को शवगृह में रखवा दिया है और मृतक के परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है, इस मामले की विस्तृत जांच चल रही है।’’

Exit mobile version