Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

लू के प्रकोप का कृषि प्रधान राज्यों, ग्रामीण मज़दूरों, महिलाओं पर अधिक प्रभाव

June 4, 2024

लू के प्रकोप का कृषि प्रधान राज्यों, ग्रामीण मज़दूरों, महिलाओं पर अधिक प्रभाव

नयी दिल्ली: देश में इस समय जारी लू और भीषण गर्मी के प्रकोप से छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में लोगों की आजीविका अधिक प्रभावित हो रही है क्योंकि वहां अधिकांश लोग कृषि पर निर्भर हैं तथा गरीबी दर अधिक है वहां लू का प्रभाव और भी बढ़ा है। ग्रामीण विकास क्षेत्र में कार्यरत गैर सरकारी संगठन ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया के निदेशक (छत्तीसगढ़) ने कहा कि इस समय प्रचंड गर्मी का सबसे अधिक प्रभाव छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में महिलाओं और कमज़ोर वर्ग के कामगारों पर पड़ रहा है। उन्होंने गर्मी और लू के प्रभाव को कम करने के लिए ग्रामीण समुदायों की भलाई और आजीविका की सुरक्षा के लिए कृषि योजनाओं में लचीलेपन, बुनियादी ढांचे के विकास और लिंग-संवेदनशील हस्तक्षेपों को संबोधित करने वाली व्यापक रणनीतियों की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने एक बयान में कहा कि छत्तीसगढ़ में ग्रामीण रोजगार के लिये गर्मियों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) मज़दूरी की मांग ज्यादा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें