Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

परफ्यूम उद्योग में अग्निकांड मामले में फरार 3 संचालकों को हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

March 3, 2024

परफ्यूम उद्योग में अग्निकांड मामले में फरार 3 संचालकों को हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

नालागढ़: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के झाड़माजरी में परफ्यूम उद्योग एनआर एरोमा में भीषण अग्निकांड मामले में फरार चल रहे तीन संचालकों को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। हाईकोर्ट ने आरोपी संचालकों को 12 मार्च तक अग्रिम जमानत मिली है। तीनों संचालक हाईकोर्ट के आदेश पर रविवार को बरोटीवाला पुलिस स्टेशन में जांच में शामिल होने के लिए पहुंचे। जहां बरोटीवाला पुलिस थाना में तीनों कंपनी संचालकों से अग्निकांड मामले को लेकर लंबी पूछताछ की है और सोमवार दोबारा से उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है । आरोपी संचालक पिछले एक माह से फरार चल रहे थे जिनकी तलाश में बरोटीवाला पुलिस जुटी हुई थी।

हैरानी की बात तो यह है कि बरोटीवाला पुलिस एक माह तक भी अग्निकांड के आरोपी संचालकों को गिरफ्तार करने में बुरी तरह से असफल रही और अब उद्योग संचालकों को जमानत करवाने के लिए एक माह का समय मिला है। आरोपी हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है, जबकि नालागढ़ कोर्ट ने पांच फरवरी को कंपनी के तीन संचालकों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था लेकिन इस बीच 29 दिनों तक बद्दी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नही कर पाई। उल्लेखनीय है कि बीती 2 फरवरी को एनआर एरोमा उद्योग में भीषण अग्निकांड हुआ जिसमें 30 के करीब कामगार घायल हुए जबकि 9 कामगार की दर्दनाक मौतें हुई थी। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशों के तहत रविवार को तीनों कंपनी संचालकों को पुलिस थाना बरोटीवाला में जांच में शामिल होने के आदेश दिए थे।

जिसके बाद रविवार को तीनांे आरोपियों ने बरोटीवाला पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपने ब्यान दर्ज करवाए और सोमवार को उन्हें दोबारा से आने को कहा गया है। एक माह पहले लगी थी भीषण आग एनआर एरोमा परफ्यूम बनाने वाली कंपनी में 2 फरवरी को दोपहर में करीब डेढ़ बजे भीषण आग लग गई थी, जिसमें 34 के करीब कामगार घायल हुए थे, वहीं एक महिला कामगार की मौत पीजीआई चंडीगढ़ में हुई थी जबकि 8 महिला कामगारों के शव बाद में मलबे में से निकाले गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें