Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुक्खू गाथा की किताब मेरे पास, एक-एक पन्ने को खोलूंगा : Sudhir Sharma

April 27, 2024

सुक्खू गाथा की किताब मेरे पास, एक-एक पन्ने को खोलूंगा : Sudhir Sharma

धर्मशाला: धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर जमकर जुबानी हमले किए । उन्होंने कहा कि मौजूदा सीएम अब तक के सबसे कमजोर सीएम के तौर पर याद किए जाएंगे। राजनीतिक रंजिश के चलते उन्होंने विकास को रोककर प्रदेश की जनता से धोखा किया । शुक्र वार को सुधीर शर्मा दाड़ी मैदान में भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके पास सीएम सुक्खू गाथा की पूरी किताब है और वह रोज एक-एक पन्ना खोल रहे हैं और लोगों के समक्ष रख रहे हैं, और आगे भी ऐसे कई पन्ने जनता के सामने रखे जाएंगे।

अपना विजन बताने के बजाय मुझे टारगेट कर रहे कांग्रेसी नेता:-
दाड़ी में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन के दौरान सुधीर शर्मा ने कहा कि चुनावों में कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे है, इसलिए कांग्रेस नेता अपना विजन लोगों के सामने रखने के बजाय मुङो कोस रहे हैं। सभी नेता ऐसे बौखला गए हैं कि लगता है कि मैं उनके सपनों में भी मैं ही आ रहा हूं। अब तक कांग्रेस ने जितने भी कार्यक्र म किए हैं, उसमें सिर्फ मुङो टारगेट किया गया। इसका साफ मतलब है कि कांग्रेस सरकार के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई उपलिब्ध नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें