Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

धर्मशाला मैराथन में दौड़ेंगे 1048 धावक, 25 दिसंबर को होगी प्रतियोगिता

December 21, 2025

धर्मशाला मैराथन में दौड़ेंगे 1048 धावक, 25 दिसंबर को होगी प्रतियोगिता

धर्मशाला: नगर निगम धर्मशाला एवं जिला प्रशासन धर्मशाला द्वारा बिगफुट एडवेंचर इंडिया के सहयोग से धर्मशाला मैराथन-2025 का आयोजन 25 दिसंबर को किया जा रहा है,जिसमें देश-विदेश से धावक भाग लेंगे। यह जानकारी आयुक्त नगर निगम जफर इकबाल ने मैराथन के आयोजन के संबंध में जिला अधिकारियों के साथ नगर निगम के समृद्धि भवन में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि मैराथन के लिए अब तक 1048 पंजीकरण प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवल के दौरान होने वाले इस आयोजन से मैराथन में देश विदेश से आने वाले धावकों को कार्निवल के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम तो देखने को मिलेंगे ही साथ ही वह धर्मशाला के पर्यटक स्थल भी देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ड्राइवर की बिगड़ी तबीयत… पेड़ से टकराने के बाद आग का गोला बन गई टेस्ला कार, वीडियो वायरल 

उन्होंने कहा कि इस आयोजन से धर्मशाला को देश विदेश में नई पहचान मिलेगी। उन्होंने बताया कि इवेंट की शुरूआत साईं एथलेटिक मैदान से होगी। इसमें 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, हाफ मैराथन और फुल मैराथन की श्रेणियां होगी। उन्होंने कहा कि धावकों को इवेंट टी-शर्ट, फिनिशर मेडल, हाइड्रेशन सपोर्ट इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि मैराथन के लिए 15 लाख रुपये का प्राईज पूल रखा गया है और फुल मैराथन के विजेता को एक लाख रुपये का इनाम मिलेगा।

ये भी पढ़ें: BREAKING: ओडिशा में इंडिया वन एयर का चार्टर्ड प्लेन क्रैश, 9 लोग थे सवार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें