Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ठाकुरद्वारा गौशाला जमलीधाम में हुआ 201 कन्याओं का पूजन

April 15, 2024

ठाकुरद्वारा गौशाला जमलीधाम में हुआ 201 कन्याओं का पूजन

हमीरपुर: सदर विधायक आशीष शर्मा ने रविवार को जिला मुख्यालय के पास जमलीधाम में कन्याओं की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर आशीष शर्मा ने कहा कि नवरात्रों के अवसर पर देवी स्वरूप 201 कन्याओं के पूजन का सौभाग्य मिला। उन्होंने इतनी संख्या में पहले कहीं भी कन्या पूजन होते नहीं देखा। इसके लिए जमलीधाम समिति बधाई की पात्र है। विधायक ने कहा कि समिति सदस्य तो यहां गौशाला चला रहे हैं, लेकिन उनका सहयोग आसपास की पंचायतों के लोग भी कर रहे हैं।

विधायक ने इस अवसर पर सभी कन्याओं के चरण धुलाकर उनका पूजन किया और समिति की ओर से उपहार बांटे। समिति अध्यक्ष ने कहा कि समिति यहां कई तरह से धार्मिक व सांस्कृतिक कार्य करवाती है। गौशाला के संचालन के साथ साथ भागवत कथा का आयोजन, हर साल एक सौ आठ कन्याओं का पूजन, विभिन्न धार्मिक स्थलों पर क्षेत्र के लोगों का भ्रमण व अन्य सामिजक कार्य किए जाते हैं। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया व विधायक को माता रानी की चुनरी व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष प्यारेलाल शर्मा, पूर्व एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, बीना शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें