Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहतांग मढ़ी इलाके से 600 गाय हुई लापता, पूर्व मंत्री ने गौ तस्करों पर जताया शक

July 13, 2024

रोहतांग मढ़ी इलाके से 600 गाय हुई लापता, पूर्व मंत्री ने गौ तस्करों पर जताया शक

कुल्लू: पर्यटन नगरी मनाली के रोहतांग व मढ़ी इलाके में मनाली के कई ग्रामीणों के द्वारा अपनी गायों को चरने के लिए छोड़ा जाता है। लेकिन अब वहां से करीब 600 गाय लापता हो गई है। ऐसे में उन्हें शक है कि यह सब काम गौ तस्करों के द्वारा किया गया है और सरकार प्रदेश में गौ तस्कर के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रही है। पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि इससे पहले मनाली के ही राहनी नाला में स्थानीय लोगों ने गो तस्करी के मामले में एक ट्रक चालक को पकड़ा था और मंडी जिला के पण्डोह में भी ऐसी ही घटना पेश आई थी। उन्होंने बताया कि बीते दिनों लाहौल स्पीति की सीमा दारचा में भी स्थानीय लोगों के द्वारा गोवंश से भरा एक ट्रक पकड़ा था। लेकिन पुलिस गौ तस्करों पर सामान्य धारा लगाकर उन्हें खुलेआम छोड़ रही है। जिससे उनके हौसले बुलंद हो रहे हैं। पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि मनाली क्षेत्र के ग्रामीण जब अपनी गाय को लाने के लिए रोहतांग व मढ़ी के इलाके में गए तो उन्हें पता चला कि यहां पर 600 गाय लापता है। ऐसे में उन्हें शक है की गो तस्करों के द्वारा इस कार्य को अंजाम दिया गया है। पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कई जगह पर पहले भी गौ तस्करी के मामले सामने आए हैं। लेकिन कांग्रेस सरकार इस दिशा में बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। ऐसे में अगर गौ तस्करों के खिलाफ कांग्रेस सरकार के द्वारा सख्त कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। तो जनता सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें