रामपुर बुशहर में भारी बारिश के कारण 72 सड़कें हुई थी बाधित, अभी तक PWD ने 61 सड़काें काे किया बहाल

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : रामपुर बुशहर में लोक निर्माण विभाग को 1 सो 10 करोड़ का अभी तक नुकसान हुआ है। यहां पर 72 सड़कें भारी बरसात होने के कारण बाधित हो चुकी थी। अभी तक लगातार किए गए प्रयास से 62 सड़कें बहाल हो चुकी है।और जो रह गई है उन्हें बहाल करने में.

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : रामपुर बुशहर में लोक निर्माण विभाग को 1 सो 10 करोड़ का अभी तक नुकसान हुआ है। यहां पर 72 सड़कें भारी बरसात होने के कारण बाधित हो चुकी थी। अभी तक लगातार किए गए प्रयास से 62 सड़कें बहाल हो चुकी है।और जो रह गई है उन्हें बहाल करने में लोक निर्माण विभाग की टीम लगातार जूटी है। अब 11 सड़कों को बहाल करने का कार्य किया जा रहा है। गाहन से माजधार, खशधार से दरकाली, मशनु से दारनघाटी, सेरी पुल से अणुराशी , सेरी पुल से श्राईकोटी, क्याओ से कुट, नानड़ दराली, टिक्कर खाड़ी, नोगली से कड़ना, पांडाधार से पुनन, सड़कें अभी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ी हुई है, जिन्हें बहाल करने का कार्य चल रहा हैं।

वहीं ऐसे में में ठेकेदारों को सड़कों को बहाल करना भी चुनौती बन गया हैं। ढंगा लगाने के लिए सामान ले जाने में ठेकेदारों को भारी परेशानियों का सामान करना पड़ रहा हैं। कहीं सड़कें बंद पड़ी हुई है, तो कहीं बड़े वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में सडकों को बहाल करना चुनौती बना हुआ हैं। वहीं दिन रात लोक निर्माण विभाग की टीम ने अपनी जान को जोखिम में डाल कर कार्य किया और जल्द से जल्द सड़कों को बहाल करने का प्रयास किया। ऐसे में लोगों ने लोक निर्माण विभाग की टीमों को आपदा के हीरो का नाम भी दिया। ऐसे में अब रामपुर बुशहर में अधिकतर सड़कें खुल चुकी है, जिससे बागवानों को भी राहत मिली हैं।

वहीं जानकारी देते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रामपुर रजनीश ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य सड़को को बहाल करना है। भारी बरसात से सभी सड़कें बंद हो चुकी थी। ऐसे में विभाग को भी सड़को को बहाल करना चुनौती बन गया था। लेकिन फिर भी विभाग द्वारा कार्य को करने का प्रयास किया और आज अधिकतर सड़कें खुल चुकी हैं। उन्होंने बताया कि जो सड़कें रह गई है उन्हें बहाल करने का कार्य किया जा रहा है। रजनीश ने बताया कि क्याओ कुट सड़क को एक सप्ताह के अंदर बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।

उधर सेरी पुल के पास बाराबीश जाने वाली सड़क को 10 सितम्बर तक बहाल होने की संभावना हैं। वहीं उन्होंने बताया कि अभी तक रामपुर में 1 सो 10 करोड़ का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंप दी गई हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक सरकार की और से सड़को की बहाली के लिए 1 करोड़ 70 लाख रूपये की राशि रामपुर को मिली है।

  • TAGS:
- विज्ञापन -

Latest News