Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोदी 24 को करेगे 2 रैलीयां, एक नहान तो दूसरी मंडी में : Rajeev Bindal

May 19, 2024

मोदी 24 को करेगे 2 रैलीयां, एक नहान तो दूसरी मंडी में : Rajeev Bindal

सिरमौर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन मंडल की बैठक ली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली रैली के बारे में विस्तृत चर्चा हुई यह, रैली 24 मई को नाहन में सुनिश्चित की गई है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली हिमाचल प्रदेश में धमाकेदार रहने वाली है, यह रैली 24 तारीख को दो स्थानों पर होगी जिसमें नाहन और मंडी स्थान के रूप में रहेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर हिमाचल प्रदेश की जनता हमेशा उत्साहित रहती है जब भी वह प्रदेश की तरफ रुख करते हैं तो कार्यकर्ताओं और जनता के बीच एक नई ऊर्जा का संचालन होता है। उन्होंने कहा की हिमाचल में 57,11,969 मतदाता इस बार चुनाव में वोट डालेंगे। निर्वाचन विभाग ने जारी की अंतिम सूची 28,48,301 पुरुष व 27,97,209 महिला व 35 ट्रांस जेंडर मतदाता प्रदेश में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक-एक मतदाता का लगाव है।

जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं,वहीं कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश को पिछड़ने और तोड़ने का काम किया है। अगर आप यूपीए सरकार की तुलना वर्तमान एनडीए सरकार के साथ करेंगे तो फर्क साफ होगा भारत ने 100 गुना तरक्की की है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस सरकार ने भारत को 100 साल पीछे कर दिया था उनका देश की प्रगति से किसी भी प्रकार का लगाव नहीं था, केवल कांग्रेस के नेताओ को देश को बेचने का और पीछे धकेलना का काम था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें